जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम आयोजित
Tribal Village Development Campaign program organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
लातेहार (झा०खं०)। जिला उपायुक्त उत्कर्ष कुमार गुप्ता के निर्देश पर बालूमाथ प्रखणड के झाबर पंचायत स्तिथ बनियो स्कूल में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ । आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी,झाबर पंचायत मुखिया बाशदेव उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया ।आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमे आधार राशन कार्ड 4
15,आयुष्मान भारत कार्ड 11,जाती प्रमाण पत्र 8,स्थानीय प्रमाण पत्र 14,किसान क्रेडिट कार्ड 1,पीएम किसान 2,जन धन खाता 3,पीएम जीवन ज्योति योजना 1,पीएम जन धन योजना 15,विकलांग पेंशन 2 एवं पीएम विश्वकर्म योजना 2 पीएम मातृ वंदन योजना 3,मनरेगा जॉब कार्ड 20 के आवेदन प्राप्त हुए ।वही स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 लोगो का सिकल सेल जांच किया गया । मौके पर जानकारी देते हुए पंचायत मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजना को जरूरतमंद ग्रामीण तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । विशेषकर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम आदिम (एसटी)जनजाति समाज के लिए आयोजित किया गया था ।



