पाकुड़

छात्र शक्ति से समाज सेवा: ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ ने रक्तदान शिविर के माध्यम से पेश की मानवता की मिसाल

Social service through student power: 'Student for Seva' sets an example of humanity through a blood donation camp

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सेवा आयाम ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ (SFS) के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पाकुड़ ब्लड बैंक में लगातार हो रही रक्त की कमी को देखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ के जिला संयोजक अभिजीत कुमार दास ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी एक गंभीर समस्या थी, जिसे देखते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान अभियान की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने कहा, “युवा शक्ति का उद्देश्य केवल अपना करियर बनाना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी है। ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ के माध्यम से छात्रों को समाज सेवा से जोड़ा जा रहा है।” शिविर में विशेष रूप से उपस्थित सदर अस्पताल पाकुड़ के उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. कुणाल कुमार ने ABVP के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के अभियान समाज के लिए संजीवनी के समान हैं। रक्तदान को उन्होंने “महादान” बताते हुए कहा कि यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करता है। रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं और परिषद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्य रूप से मिथुन मंडल, अवनीकांत, अभिजीत दास, अरित्रो, पंकज मंडल, गुंजन कुमार तिवारी एवं बसंत कुमार मिश्रा ने रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश सह मंत्री बमभोला उपाध्याय, डॉ. कुणाल कुमार, डॉ. मनीष Kumar सहित संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button