बरेली

हिंदी में काम करना ग्राहकों की अपेक्षाओं का सम्मान : प्रतीक अग्निहोत्री            

बरेली में बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 24वीं बैठक आयोजित

  नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। बैंक ऑफ बड़ौदा के संयोजन में गठित बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक एवं बीमा कंपनी), बरेली की 24वीं छमाही समीक्षा बैठक बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एवं समिति के अध्यक्ष श्री प्रतीक अग्निहोत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के उप निदेशक (कार्यान्वयन) डॉ. छबिल कुमार मेहेर उपस्थित रहे। बैठक में बरेली स्थित सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं बीमा कंपनियों के प्रशासनिक प्रमुख और राजभाषा अधिकारी शामिल हुए। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि डिजिटल युग में भाषा और व्यवसाय के बीच गहरा संबंध है तथा बैंकों और बीमा कंपनियों में हिंदी में कार्य करना ग्राहकों की अपेक्षाओं का सम्मान है। उन्होंने समिति को राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ‘सर्वश्रेष्ठ समिति’ और क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिलने को गौरवपूर्ण बताया।
डॉ. छबिल कुमार मेहेर ने राजभाषा कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए भारत सरकार की अपेक्षाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर समिति की पत्रिका ‘संस्कार’ के नवीनतम अंक का विमोचन किया गया तथा कार्यालयों में हिंदी के अधिक प्रयोग को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का संचालन नराकास के सदस्य सचिव श्री महीपाल चौहान ने किया। बैठक के पश्चात कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button