
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बावड़ी। एन.एच.52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया के समीप शाहपुरा गांव में पीले पंजे से रास्ते को चौड़ा करने का अभियान चलाया गया। सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश पूनियां के नेतृत्व में ग्राम शाहपुरा में बलाई मोहल्ला से शमशान भूमि तक जाने वाला रास्ता 8 फीट चौड़ा था जिसको आपसी समझाईस से 20 फीट चौड़ा किया गया। इसमें समस्त खातेद्वारो का काफी अच्छा सहयोग रहा। रास्ता मौके पर चौड़ा होने से शमशान भूमि और बलाई मोहल्ले में जाने वाले लोगों को काफी सुलभता रहेगी। रास्ते के दोनों तरफ तारबंदी, मेड लगाकर रास्ता संकरा कर रखा था। जिसको लेकर जेसीबी के पीले पंजे के माध्यम से रास्ते को बीस फुट चौड़ा कर पत्थर गाड़ी करवाई गई। सरोज पूनिया ने बताया कि करीब तीस मार्च को भी इसी रास्ते को चौड़ा करने के लिए जेसीबी चलाकर संकरे रास्ते को चौड़ा किया गया था लेकिन शेष बचे हुए संकरा रास्ता को चौड़ाई करण के लिए अभियान चलाया गया है। इस मौके पर हरफूल पूनियां, मुरलीधर साखुनियां, सांवरमल साखुनियां, सुरेश वर्मा, मोहन लाल साखुनियां, रामावतार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।



