हापुड़

खाद्य तेलों में मिलावट खोरी के विरुद्ध खाद्य विभाग की छापामार कार्यवाही में रवींद्र ऑयल के 4 सैंपल फेल..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) –  हापुड़ की प्रसिद्ध खाद्य तेल मिल रविन्द्रा ब्रांड  के कच्ची घनी सरसों तेल के 4 सैंपल फेल खाद्य विभाग की जांच में फेल पाए गए हैं । सभी सैंपल्स में फेट , विटामिन्स सब-स्टेन्डर्ट पाए गए है । टैंक से लिया गया 5वां तेल नमूना भी अनसेफ मिला है । टैंक के नमूने में तय मानक से अधिक सीसा मिला बताया गया है। हापुड़ की नामी तेल कंपनी KL वेजिटेबल्स का ब्रांड है रविन्द्रा ऑयल। पश्चिमी यूपी के खाद्य बाजार में रविन्द्रा ब्रांड की भारी खपत होती है ।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में खाद्य तेलों में बड़े पैमाने पर मिलावटखोरी की गुप्त सूचना पर  23 फरवरी को पूरे यूपी में 64 खाद्य तेल यूनिटों पर खाद्य विभाग ने छापामार कार्यवाही करते हुए खाद्य तेलों के नमूने लिए थे । इस अभियान के तहत जनपद हापुड़ के चार खाद्य यूनिटों पर छापामार कार्यवाही करते हुए 23 नमूने लिए गए और करीब 53 लाख रुपए मूल्य का 32 हजार लीटर खाद्य तेल सील किया गया।

हापुड़ के खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि हापुड़ तेल मिलों से लिए गए 23 नमूनों में 7 नमूने पास पाए गए हैं जबकि 10 नमूने अधोमानक तथा दो नमूने अनसेफ पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त चार नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। दोषी तेल मिलो के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। खाद्य तेल यूनिटों पर छापामार कार्यवाही जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button