असम

विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति का ग्यारहवीं स्थापना दिवस तथा हिंदी दिवस समारोह दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ संपन्न

कार्यक्रम में दस प्रचारक को एकमुश्त मानदेय और 30 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी को छात्रवृत्ति प्रदान

विभिन्न प्रतियोगिताएं के विजेता को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

विश्वनाथ ,असम :-केंद्रीय हिंदी निदेशालय , शिक्षा मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा स्वीकृत प्राप्त असम के अग्रणी हिंदी स्वैच्छिक संस्थान विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ 26 तथा 27 सितंबर को अपना ग्यारहवीं स्थापना दिवस तथा हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया।संस्थान के प्रांगण में आयोजित प्रथम दिवस सुबह 8 बजे कार्यकरी अध्यक्ष सूर्य नारायण पांडे ने ध्वजारोहण किया। दोपहर 1 बजे से चित्रांकन प्रतियोगिता तीन शाखा में ,कविता आवृत्ति प्रतियोगिता तीन शाखा में, भाषण प्रतियोगिता तीन शाखा में और प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता तीन शाखा में आयोजित हुई , जिसमें जिले के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय , ऑरियन्ट फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल , सेंट जेवियर्स स्कूल ,चारिआलि आदर्श विद्यापीठ , जवाहर नवोदय विद्यालय के असंख्य विद्यार्थी प्रतिभाग किए। दूसरे दिन 12 बजे दोपहर मूल सभा का आयोजन किया गया।कार्यकरी अध्यक्ष सूर्य नारायण पांडे की अध्यक्षता में सचिव संतोष कुमार महतो ने सभा की संचालन की ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के फोटो के समीप मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित तेजपुर विश्वविद्यालय, हिंदी विभाग के वरिष्ठ सहायक आचार्य डाॅ. अनुशब्द ने दीप प्रज्वलित कर और दीप मंत्रोच्चारण से हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चिंतामणि शर्मा , विशिष्ट अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय, विश्वनाथ के प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार हरि लुइँटेल , संस्थान के उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता को फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। सचिव संतोष कुमार महतो ने सभा की उद्देश्य व्याख्या के साथ स्वागत भाषण दी । मुख्य वक्ता डॉ.अनुशब्द ने संस्थान के 10 वर्ष में हुए गतिविधियों की सराहना के साथ “हिंदी में रोजगार के अवसर : अतीत, वर्तमान और भविष्य ” पर सारगर्भित व्याख्यान दी। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ.चिंतामणि शर्मा , विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार वर्मा, हरि लुइँटेल, संस्थान के उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने हिंदी भाषा को राष्ट्र एकता की कड़ी जोड़ते हुए संस्थान द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य की साधुवाद दी। तत्पश्चात स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता को प्रशस्ति पत्र ,भारत माता का फोटो और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के कर कमलों से संस्थान के विभिन्न शिक्षण केन्द्र में कार्यरत प्रचारक गायत्री कलवार , राहूल मिश्रा , सैयदा आनोवारा खातुन , ऊषा साहू ,गायित्री गुप्ता, मनीषा पाल, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि को वित्तीय वर्ष 25-26 का एकमुश्त मानदेय और संस्थान के तीस अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी को छात्रवृत्ति प्रदान की गई ।इस मौके पर स्थानीय कवि सुरेन्द्र कुमार सहंनी ने स्वरचित कविता पाठ की और सभा की गरिमा बढ़ाई। सभाध्यक्ष सूर्य नारायण पांडे ने संस्थान की ग्यारहवीं स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संस्थान की भविष्य कार्य में सभी की सहाय-सहयोग की कामना की। अंत में सचिव महतो ने आभार प्रकट की और राष्ट्रगान से सभा भंग हुई।इस मौके पर कोषाध्यक्ष छेदीलाल कुर्मी, सांस्कृतिक सचिव गीता वर्मा, सह सांस्कृतिक सचिव रवींद्र नाथ गुप्ता, सह सचिव मनीषा पाल ,सह सचिव सत्यप्रकाश गुप्ता , सलाहकार सुरेंद्र कुमार सहनी, शिक्षक राम कलवार ,शिक्षक सुजीत कुमार शर्मा,सदस्या वंदना दास , जवाहर नवोदय विद्यालय विश्वनाथ के हिंदी शिक्षक ओमप्रकाश यादव, प्रचारक -प्रचारिका , हिंदी प्रेमी रूमा दास ,असंख्य विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button