भलमारा सीएलएफ में रबी फ़सल और आजीविका पर हुई एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारों जिले के नावाडीह प्रखण्ड अंतर्गत भलमारा क्लस्टर में प्रदान से प्रणव भारती ने ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को बढ़ाने और रबी फसल पर किसानों की उत्पादकता को सुनिश्चित करने के लिए नावाडीह प्रखण्ड के सभी क्लस्टर की आजीविका कृषक मित्र को एक दिवसीय ट्रेनिंग दिए, प्रणव भारती ने कहा कि इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देना, लागत को कम करना और किसानों की आजीविका को केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रखकर बहुआयामी बनाना है।
ब्लॉक रिसोर्स पर्सन लाइवलीहुड़ दीपू अग्रवाल ने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के हालिया राष्ट्रीय अभियानों और क्षेत्रीय सम्मेलनों के आधार पर तय की गई खरीफ फसल के लिए अनियमित मानसून और मौसम के बदलावों से निपटने के लिए कम पानी में तैयार होने वाली और रोग-प्रतिरोधी उन्नत किस्म के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। आत्मनिर्भर भारत अभियान और ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत रासायनिक खादों के अंधाधुंध उपयोग को नियंत्रित करने और कम लागत वाली प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया जा रहा है। मौके पे नावाडीह एफटीसी बासुदेव महतो, सीएलएफ अध्यक्ष पुष्पा देवी, रूबेदा खातून, नरेंद्र कुमार, बसंत कुमार,बीआरपी अनीता देवी, शादियां अंजुम, उर्मिला देवी, एंकर इंदिया देवी, आजीविका कृषक मित्र जेनम खातून, यशोदा देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, भारती देवी, संजू देवी, सुशीला देवी, मीणा देवी, सुशीला देवी, गूंजरी देवी, गीता देवी, अनीता देवी अन्य महिला उपस्थित थी।



