केमिस्ट एसोसिएशन ने मनाया प्रकृति संरक्षण दिवस।
लिया प्रकृति को सुरक्षित सुंदर-संपन्न बनाने का संकल्प।

प्रकृति संरक्षण ही मानवता की सच्ची सेवा : अजय कुमार शर्मा।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
संभल। तिरंगा मार्केट में केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रकृति संरक्षण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रकृति को सुरक्षित,सुंदर और संपन्न बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो० शाहनवाज आलम ने कहा कि हमें अपने मेडिकल स्टोर से निकलने वाली एक्सपायर दवाइयों को नदी-नालों में नहीं फेंकना चाहिए। उन्होंने पॉलिथीन के उपयोग को प्रकृति के विरुद्ध आचरण बताया और इसके बहिष्कार पर जोर दिया। केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने प्रकृति संरक्षण को मानवता की सच्ची सेवा बताया। मोहम्मद नसीम ने वृक्षारोपण को प्रकृति संरक्षण की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपने घर के बड़ों की स्मृति में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने जल को प्रदूषित होने से बचाने और पर्यावरण की सुरक्षा प्रदान करने का सामूहिक संकल्प लिया।मोहम्मद हसनैन,बॉबी चौधरी, नवनीत, आदित्य शर्मा, गौरव कुमार, रोहित कुमार, गौतम,लोकेश कुमार, विशाल कुमार,नोमान प्रधान आदि सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज के नाम पर शपथ ली। शपथ में जल प्रदूषण,वायु प्रदूषण और मृदा प्रदूषण न करने,वृक्षारोपण करने तथा पॉलिथीन का उपयोग न करने का संकल्प शामिल था।कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव देव ने की तथा संचालन दुर्वेश सैनी ने किया।



