मेरठ

छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण, जाना 1857 की प्रथम स्वाधीनता संग्राम का इतिहास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ । एमआईईटी पब्लिक स्कूल, पल्लवपुरम के कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन समिति के निर्देशन में शहीद स्मारक संग्रहालय, वैशाली मैदान का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास और 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से परिचित कराना था।
संग्रहालय में बच्चों ने मेरठ क्रांति के ऐतिहासिक महत्व, स्वराज और स्वाभिमान की लड़ाई में लड़ी गई प्रमुख लड़ाइयों—बसौद की लड़ाई, अकलपुरा की लड़ाई, पांचाली घाट और नंगला गांव पर हुए हमलों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
बच्चों ने क्रांतिकारियों द्वारा प्रयुक्त कमल और रोटी के प्रतीकों के महत्व को समझा तथा यह जाना कि ये प्रतीक स्वतंत्रता संग्राम में एकता और क्रांति के संदेश के रूप में उपयोग किए गए थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बुलंदशहर के प्रसिद्ध काला आम स्थल के ऐतिहासिक संदर्भ के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या नवनीत चड्ढा ने बच्चों की वापसी पर उनके अनुभव साझा किए और कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में देशभक्ति और इतिहास के प्रति रुचि जागृत करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति का सदैव प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों के प्रत्यक्ष अनुभव से भी सीखने का अवसर मिले।
बच्चों ने इस ज्ञानवर्धक भ्रमण का भरपूर आनंद उठाया और भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक यात्राओं के आयोजन की इच्छा व्यक्त की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button