बाराबंकी
हनुमान मंदिर मे बीती रात्रि मां भगवती का किया गया भव्य जागरण का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी । मसौली स्थित रामशरणदास भगवतदास हनुमान मंदिर मसौली मे बीती रात्रि मां भगवती का भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें माता के गुणगान के साथ झांकियां भी प्रस्तुत की गई ।रात भर चले जागरण में सभी श्रद्धालु माता के गुणगान सुन झुमते रहे । कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की ज्योति प्रज्वालित कर की गई।
जे एम डी जागरण म्यूजिकल ग़ुप बाराबंकी के गायकों मां दुर्गा के एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया । सर्वप्रथम माता रानी का पूजन यजमान मोहिंत हिंदु व उनकी पत्नी सोनिका को पुजारी बाबा रामलाल दास व अभय प्रताप मिश्रा ने विधि विधान से पूजा कराते हुए माँ की ज्योति प्रजवल्लित कराई तथा माँ का आवाहन व गणेश वंदना आकाश साई लखनऊ ने मेरी आन रखना माँ मेरी शान रखना इसके तत्पाश्चत गणेश वंदना
गणपति लाखों मेरी लाज ।
पूरन की जो मेरे काज ।।
सीतापुर की गायिका सोनी शर्मा ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, माँ मुरादें पूरी कर दे हलवा बाटूँगी, जय श्री राधे जय श्री राधे, बाराबंकी से आये गायक शिव मास्टर ने गया कि जल गये सारे रिस्तेदार जब से माँ तेरी कृपा हो गयी, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है।
कानपुर से पधारे शौरभ अलबेला व कलाकारों द्वारा गणेश शिवशंकर भोलेनाथ माता पार्वती राधे कृष्ण द्वारा बृज की होली, सुदामा चरित्र , राम दरबार व बाहुबली हनुमान जी की , काली माता आदि की झांकियां प्रस्तुत की गई । जागरण के बाद तारारानी की फिर मन्दिर के पुजारी रामलाल दास ने माता रानी की आरती की हलुआ चना का प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता डा0 विवेक कुमार वर्मा, आयोजक राहुल ठाकुर, सोनू जैन, मनोज यादव, पंकज नाग, कैलाश नाग, लवकुश यादव, रिषभ गुप्ता, ओमनाग अनिल सैनी, घनश्याम वाल्मीकि, प्रेमनंद वर्मा, देवी शंकर , डा0 शत्रोहन लाल विश्वकर्मा आदि भक्त गण मौजूद रहे।



