रामपुर शाहबाद

अज्ञात वाहन ने मारी बैलगाड़ी में टक्कर दो युवक घायल

एक बैल की भी हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो ।

रामपुर शाहबाद । अपने काम पर बैलगाड़ी से जा रहे दो युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए । आपको बता दें कि ग्राम तुरखेड़ा निवासी 20 वर्षीय धर्मेद्र अपने भाई 28 वर्षीय अमरपाल के साथ बैलगाड़ी द्वारा अपने गांव तुरखेड़ा से काम पर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बैलगाड़ी में टक्कर मार दी जिससे दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जिन्हें एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर धर्मेंद्र की हालत को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जबकि बेल का अंतिम संस्कार करवाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button