रामपुर शाहबाद

समर कैंप में बच्चों ने उठाया आनंद, मेडिटेशन के साथ खेले खेल

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो ।

रामपुर शाहबाद । एक तरफ बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां हो चुकी हैं वहीं बच्चों के मन में अपने मौज मस्ती को लेकर काफी चिंता बनी हुई थी। परंतु जगह-जगह लगने वाले समर कैंप के माध्यम से बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शामिल परिवारों के बच्चे प्रथम 2 दिन तक विश्वविद्यालय के केंद्र पर कराए जा रहे मेडिटेशन में शामिल रहे। इस बीच केंद्र संचालिका बी के प्रीती द्वारा उन्हें जल्दी सोने और जल्दी उठने के लिए प्रेरित किया गया और मोबाइल का प्रयोग न करने पर भी विशेष जोर दिया। तीसरे दिन लगभग चार दर्जन बच्चों को चंद्र खड़ताल मंदिर पर ले जाकर पेड़ों की ठंडी ठंडी छांव में खो-खो, कबड्डी, रस्सी कूद और बोरा कूद आदि अनेकों खेलकूद के साथ-साथ पिकनिक भी बनाई गई। जिसमें बच्चों ने नृत्य वगैरहा भी किया और खूब मौज मस्ती की । अंत में बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। समर कैंप में शामिल होने वाले बच्चों में अनामिका, मैथिली, दिव्यांशी, नव्या, राधिका, मानवी, वैष्णवी, नंदिनी, कुमार लक्ष्य, रुद्र, पवन, बजरंगी, विधान, दिव्यांश और आयुष सहित अन्य कई बच्चे रहे। इस समर कैंप के व्यवस्था व्यवस्थापकों में राकेश कुमार, अरुण कुमार, बहन गीता, बहन गोदावरी, बहन शीतल, बहन युक्ति, बहन ब्रह्मकुमारी निधि, बहन ब्रह्मकुमारी विशेषता, बहन ब्रह्मकुमारी मोनिका, बहन ब्रह्माकुमारी प्रीति आदि रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button