ललितपुर

 दबंगों ने घर के दरवाजे पर बैठी महिला को पीटा

बचाने आए पति और देवर पर भी हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। थाना पूराकलां के ग्राम झावर मजरा मातेरा में घर के बाहर बैठी एक महिला के साथ पड़ोस के ही चार दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए महिला के पति और देवर को भी आरोपियों ने पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम झावर निवासी शिवानी पत्नी प्रदीप सेन ने पुलिस को बताया कि शनिवार, 7 मार्च की रात करीब 8 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी मोहल्ले के ही महिताब पुत्र आशाराम, श्रीपत पुत्र भैयालाल, राघवेंद्र पुत्र श्रीपत और अमित पुत्र भानसिंह लोधी वहां आए और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। शिवानी के अनुसार, जब उसने गाली देने से मना किया, तो चारों आरोपियों ने उग्र होकर उसे लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब उसका पति प्रदीप और देवर बिट्टी बचाने के लिए आए, तो दबंगों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। जाते-जाते आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे गए। रविवार शाम को पीडि़ता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिताब, श्रीपत, राघवेंद्र और अमित के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 352 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button