बरेली

प्रधानमंत्री सड़क योजना पीएमजीएसवाई सड़कों की बदहाली

बरेली-बदायूं में ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग, स्वतंत्र जांच का प्रस्ताव ।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी सड़कों की जर्जर स्थिति पर स्थानीय प्रतिनिधि ने चिंता जताई है। पटपरागंज से गिधेड़े विकासखंड, मझगांवा-आंवला, अलीगंज-सिरौली मार्ग सहित कई सड़कें, जो 2023-24 में निर्मित हुईं, गारंटी अवधि में ही 70% टूट चुकी हैं।प्रतिनिधि ने कहा कि तकनीकी मानकों का उल्लंघन हुआ—जी-1 व जी-2 ग्रेड गिट्टी की परतें न बिछाने और मोटाई कम रखने से पहली बारिश में ही सड़कें ढह गईं। पीएमजीएसवाई नियमों के अनुसार 5 वर्ष की डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड में मरम्मत का खर्च ठेकेदारों को वहन करना है, लेकिन बरेली-बदायूं के ठेकेदार जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। आंवला-सिरौली और सहसवान-गुजरिया खंड इसके प्रमुख उदाहरण हैं। अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मांग की गई कि नेशनल क्वालिटी मॉनिटर्स के स्वतंत्र दल से जाँच कराई जाए तथा दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। प्रतिनिधि ने कहा, “यह योजना ग्रामीण विकास की रीढ़ है, इसकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं।” विभाग ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button