पाकुड़ में रामनवमी पर अखाड़ा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित
Akhara procession on Ram Navami concluded peacefully in Pakur, outstanding performers were honoured.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। रामनवमी के अवसर पर पाकुड़ जिले में पारंपरिक अखाड़ा जुलूस का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न अखाड़ा टीमों ने विभिन्न कलाकृतियों और पारंपरिक प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जुलूस में शामिल सभी अखाड़ा दलों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये थे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। वही डीसी मनीष कुमार एवं एसपी निधि द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था की जायजा भी लिया। इस दौरान सुरक्षा बलों के द्वारा हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। प्रशासन की सतर्कता और बेहतर समन्वय के कारण अखाड़ा जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा टीमों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। अंत में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी अखाड़ा टीमों एवं आम नागरिकों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।



