बरेली

पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी

ईमेल आने के बाद मचा मौके पर पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिले के प्रियदर्शनी नगर स्थित पासपोर्ट ऑफिस में शुक्रवार सुबह 11:15 बजे धमकी भरा मेल आने के बाद अधिकारी सन्न रह गए। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंची और सघन जांच शुरू कर दी गई।
ईमेल में बताया गया है कि दो बजे बम फटेगा। इसके बाद टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में पुराने पासपोर्ट ऑफिस पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी भी बैठते हैं। फिलहाल पुलिस और बमनिरोधक दस्ते की टीम ने परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सब्जी वालों और दुकानदारों को भी वहां से हटने को कहा गया है। वैसे माना जा रहा है कि किसी ने सनसनी फैलाने के लिए ऐसा किया है लेकिन एहतियात के तौर पर सारे कदम उठाए जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button