मेरठ
जाटव धर्मशाला को कब्जामुक्त कराने का प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने के सामने स्थित प्याऊ पंचायती हाल (जाटव धर्मशाला) को भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त करने की मांग को लेकर शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने आज कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर प्याऊ को कब्जामुक्त कराने की मांग की। शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार के नेतृत्व में कमिश्नरी पर विरोध प्रदर्शन कर कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ नवीन कुमार श्रीवास्तव को सौंपा! प्रदर्शन में सौरभ सिंधी, हेमंत गौतम, सुनील प्रजापति, मोहित, नीरज पावटी, गब्बर, आलोक वर्मा, राजेश कुमार, टेकचंद, ललित, आशीष कुमार, सीताराम, त्रिलोक चंद आदि मुख्य रूप से शामिल रहे!


