हापुड़

आनंद विहार कालोनी में बन रहे ग्यारह मंजिल टावर के D टावर का हुआ शिलान्यास।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़। हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकृत कालोनी आनंद विहार में ग्यारह मंजिला फ्लैट के D टावर का उद्घाटन हुआ । इस टावर की नींव एम एम प्रोजेक्ट के डायरेक्टर और कांग्रेस नेता अभिषेक गोयल, कमल चौधरी, चेतन प्रकाश गोयल और राजेन्द्र मलिक ने संयुक्त रूप से रखी। हाउसिंग प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अभिषेक गोयल ने बताया कि मां चंडी महारानी की असीम अनुकंपा से आज हाउसिंग प्रोजेक्ट के D टावर की भी नींव रख दी गई हैं । लोगों के रहने के लिए खुद का आलीशान फ्लैट का सपना हापुड में जल्द ही पूरा होगा । उन्होंने कहा हैं कि उनकी शुरू से ही यही सोच रही हैं कि जो लोग अपने रहने के लिए खुद का आलीशान घर पाने के लिए अपने घरों से बाहर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा अन्य शहरों में जाते हैं,अब उन्हें अपना आलीशान घर हापुड़ शहर में मिल जायेगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button