पाकुड़

स्वास्थ्य गांव के ध्यानार्थ कार्यशाला का हुआ आयोजन, मुखियाओं से की भागीदारी

A workshop was organized for the attention of the health village, with participation from the heads

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते 1 जुलाई 2025 मंगलवार को पीरामल फाउंडेशन द्वारा मातृ, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य परियोजना के तहत पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में प्रखण्ड क्षेत्रान्तर्गत सभी पंचायत मुखिया का एक दिवसीय ग्राम स्वास्थ्य संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पाकुड़ प्रखण्ड के सभी पंचायत के मुखियागण उपस्थित रहे। जिसका शुभारम्भ जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रीति लता मुर्मू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मुखिया को मातृ , नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य व उसकी सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करके उस जानकारी को ग्राम सभा बैठक के उपरांत वार्ड सदस्य के माध्यम से ग्राम के हर सदस्य तक पहुंचा कर जागरूकता के माध्यम से मातृ , नवजात एवं शिशु की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करके मातृ एवं नवजात , शिशु मृत्यु में कमी लाना था। कार्यशाला के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा समस्त मुखिया को नियमित रूप से ग्राम सभा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी विषय पर चर्चा करने हेतु निर्देश दिया गया । इस कार्यशाला में मुखिया को पंचायत स्तर पर मातृ नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य के बारे में की जाने वाली सामुदायिक पहल , मुखिया की सहभागिता के लिए प्रभावी मंच, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति,, जन अरोग्य समिति की संरचना, बैठक का उद्देश्य और उसके लाभ , स्वस्थ गांव, पंचायत स्तर पर मॉडल वीएचएसएनडी में दी जाने वाली सेवाएं, प्रसव पूर्व 4 जांच का महत्व , संस्थागत प्रसव के लाभ, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, एचबीएनसी कार्यक्रम और शिशु के जन्म से लेकर 2 वर्ष तक सम्पूर्ण देखभाल, जन अरोग्य समिति की संरचना, बैठक का उद्देश्य और उसके लाभ , मातृ, नवजात व शिशु मृत्यु के कारण और उससे बचाव व सतत् विकास लक्ष्य की 9 थीम के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया इस दौरान पीरामल फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट लीड मोना प्रेरणा सुरीन , प्रोग्राम लीड दुर्गेश दुबे, अरशद अली , मीना ठाकुर, संजय सहित पीरामल के समस्त फेलो समेत मुखिया पीटर मरांडी, बिकास गोंड आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button