बागपत

रेल रोको आंदोलन के शहीद अखिलेश निषाद को श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का जन्मदिवस भी मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बागपत : “जय निषाद राज” के उद्घोष के साथ आज बागपत जिले में निषाद पार्टी ने एक भावुक और प्रेरणादायक आयोजन किया। वर्ष 2017 में “रेल रोको आंदोलन” के दौरान पुलिस की गोली से शहीद हुए निषाद पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता अखिलेश निषाद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह श्रद्धांजलि सभा पार्टी के संगठन जिला अध्यक्ष रविंद्र कश्यप के आजाद नगर स्थित आवास पर संपन्न हुई।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश निषाद को याद करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की शपथ ली।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दूसरे भाग में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के जन्मदिन पर केक काटा गया और सामूहिक जलपान का आयोजन भी हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –

  • रविंद्र कश्यप (संगठन जिला अध्यक्ष)
  • जितेंद्र कश्यप (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष)
  • राम कुमार (ग्रेट युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष)
  • सत्यवान उपाध्याय (जिला महासचिव)
  • संजीव कुमार (जिला उपाध्यक्ष)
  • तेजवीर (जिला उपाध्यक्ष)
  • सुनील कुमार (आईटी सेल जिला अध्यक्ष)
  • राम कुमार (छपरौली विधानसभा अध्यक्ष)
    तथा अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता, जो पूरे जोश और समर्पण के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button