गोड्डा
पहलवानों ने पांच पदक हासिल कर बढ़ाया जिला का मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में पलामू के हरिहरगंज में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित “26वें झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता” में गोड्डा के पहलवानों ने एक रजत एवं चार कांस्य सहित कुल पांच पदक हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया कि उक्त पदकवीर पहलवानों में ओम कुमार ने 92 किग्रा भार स्पर्धा में जहां रजत पदक हासिल किया वहीं मो. साजिद ने 45 किग्रा, सिंटू रजक ने 61 किग्रा, श्री कृष्ण यादव ने 65 किग्रा तथा अंकित कुमार ने 125 किग्रा का कांस्य पदक अपने नाम किया।



