झुंझुनू

गुढागौड़जी में प्रधान की विजय रैली के दौरान विधायक भगवानाराम सैनी की गाड़ी में लगी आग 

गुढागौड़जी रोड़वेज बस स्टैंड पर हुआ हादसा, पानी के टैंकर से बुझाई आग, सड़क के दोनों ओर लगा वाहनों का लंबा जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे में प्रधान रैली के दौरान रोड़वेज बस स्टैंड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी की गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों से घिर गई और धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान गाड़ी में विधायक भगवानाराम सैनी मौजूद नहीं थे। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी मंजू देवी के प्रधान पद पर निर्वाचित होने के बाद विजय रैली निकाली जा रही थी। इस रैली में उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी की गाड़ी भी शामिल थी। रैली के दौरान गुढ़ागौड़जी रोड़वेज बस स्टैंड के पास अचानक विधायक की गाड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। गाड़ी में आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास शुरू किए। करीब आधे घंटे तक गाड़ी धूं-धूं कर जलती रही। बाद में पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। स्थानीय लोग ने बताया कि गुढ़ागौड़जी में दमकल नहीं है। ग्रामीणों ने सरकार से अपील कर कहा है कि कस्बे में दमकल की व्यवस्था शीघ्र की जाए ताकि आगजनी की घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके। घटना के चलते रोड़वेज बस स्टैंड के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। गाड़ी में आग लगने के लिय कथित जानकारी के अनुसार काफी समय से गाड़ी के लेदर (ब्रेक) चिपके हुए थे। जिससे ऑयल पाइप फट गई साथ ही रैली में आतिशबाजी के पटाखे के ऊपर गाड़ी खड़ी थी जिससे आग पकड़ ली जिससे विधायक की गाड़ी पूर्ण तरीके से जल गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button