अमरोहा
विद्युत मीटर लगाने एवं उखाड़ने को लेकर अस्पताल संचालक एवं जेई के बीच नोंक-झोंक।
अस्पताल संचालक ने विद्युत विभाग के जेई पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर नगर में स्थित एक अस्पताल पर विद्युत विभाग द्वारा मीटर लगाने एवं उखाड़ने को लेकर अस्पताल संचालक एवं विद्युत विभाग की टीम के बीच जमकर नोक झोंक हुई, इसी दौरान अस्पताल संचालक द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारी पर मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया गया। हसनपुर नगर के बाईपास मार्ग स्थित ट्रू यश दान नर्सिंग होम पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा अस्पताल पर मीटर लगा दिया गया था, मंगलवार को विद्युत विभाग के जेई मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ट्रू यश दान नर्सिंग होम पर पहुंची और मीटर हटाने लगी इस बात को लेकर विद्युत विभाग की टीम एवं अस्पताल संचालक डॉक्टर मुबीन के बीच जमकर नोक झोक हो गई, नोक झोक के दौरान अस्पताल संचालक डॉक्टर मुबीन के द्वारा विद्युत विभाग के जेई पर दो लाख की रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया गया। नोक झोक एवं हंगामा के बीच विद्युत विभाग की टीम वापिस लौट आई। वहीं विद्युत विभाग एवं अस्पताल संचालक द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। वहीं विद्युत विभाग के जेई मनोज कुशवाहा द्वारा अस्पताल संचालक द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया, उन्होंने बताया की स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका अन्य फर्म पर है।उनके द्वारा गलती से यह मीटर लगा दिया गया था। जिसे हम उखाड़ने आए थे।



