जालौन

भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल को 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय उरई में भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने जनप्रतिनिधियों के साथ ध्वज फहराया एवं भाजपा के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया इसके उपरांत संगोष्ठी हुई व एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
उन्होंने बताया कि आज भाजपा के सभी 19 मंडलों के कार्यालय एवं जनपद के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को मनाया उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है देश के कोने-कोने से करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापन दिवस को मनाते है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से मंत्रमुग्ध होकर भारत को सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए अटल संकल्पित हैं। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चैहान, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, अनिल यादव रामलखन उदयन पालीवाल, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेंगर, प्रशांत द्विवेदी, नवाब सिंह, शंभू दयाल समस्त जनप्रतिनिधिगण पदाधिकारीगण ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
इनसेट—-
पार्टी के स्थापना दिवस पर सुमित ने भाजपा मतदाताओं को किया सम्मान
उरई। सुमित प्रताप सिंह इंसानियत ग्रुप के संस्थापक ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जो पिछले 50 वर्ष से निःस्वार्थ भाजपा को वोट देते है और कहते है कि मुझे भाजपा से कुछ नहीं चाहिए पर जीवन भर मुझे भाजपा ही चाहिए ऐसे देव तुल्य कार्यकर्ता जो भाजपा से आज तक न कुछ काम की कहे न कभी कोई पद मांगा न कोई चुनाव के लिए टिकट ऐसे पार्टी के समर्पित वरिष्ठ जनों का सम्मान स्वागत। सुमित प्रताप सिंह ने आज भाजपा की पट्टिका पहनाकर मिठाई खिलाकर एवं कमल फूल का बैच लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा आप हो इस कारण आज भाजपा का परचम देश प्रदेश हर जगह लहरा रहा ऐसे ही आप सब भारतीय जनता पार्टी में जुड़कर भाजपा के साथ सदा निःस्वार्थ खड़े रहिये आप सबको बारंबार प्रणाम करता हूं। मेरे ऊपर एवं भाजपा के ऊपर अपना आशीर्वाद सदैव बनाकर रखे। सुमित प्रताप के द्वारा इस अनोखी पहल की प्रशंसा पूरे जिला में हो रही है कि उन्होंने पुराने वोटरों का सम्मान किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button