क्राइमहापुड़

मदरसे का मौलाना नाबालिग छात्रा के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार।

अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय से कर रहा था ब्लैकमेल।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड। जनपद में एक मदरसे में पढ़ाई के बहाने 14 वर्षीय बालिका से मदरसे के मौलाना ( शिक्षक ) द्वारा ब्लैकमेल करते हुए बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

बता दें कि हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक मदरसे का मौलाना नाबालिग छात्रा को पढ़ाई के बहाने कमरे में ले जाकर जबरन उसके साथ बलात्कार करता था और उसकी नग्न वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ लगातार बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था।

शोषण पीड़ित छात्रा कई दिनों से गुमसुम रहने लगी थी।मौलाना ने नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और वाट्स ऐप पर वायरल कर दिया। जब इस मामले की जानकारी छात्र के परिजनों को हुईतो उन्होंने गदक कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौलाना के मोबाइल फोन से पीड़ित छात्रा की अश्लील वीडियो भी बरामद हुई हैं। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी मौलाना को गढ़ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button