ललितपुर

श्री श्री 1008 मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड पाठ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। रावरपुरा स्थित प्राचीन मंदिर मंशापूर्ण हनुमानजी मंदिर में शुक्रवार को कमलेश ताम्रकार के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।  प्रातः काल मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया। गंगाजल केसर, चंदन और पुष्प से विशेष पूजन किया गया। और तुलसी, बूदी प्रसाद चढ़ाया गया। शाम 06 बजे सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ। आसपास के लोगों ने सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। मंदिर के पुजारी रामबाबू ताम्रकार ने बताया कि जो व्यक्ति हनुमान जी की पूजा अर्चना करता है, उसे परम पुण्य की प्राप्ति होती हे। सुंदरकांड पाठ समापन के बाद भक्तों ने आरती की,जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं काे प्रसाद वितरित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button