बेतुल
बैतूल स्कूटी और सायकल वितरण से खिले विद्यार्थियों के चेहरे
पीएमश्री हायर सेकंडरी स्कूल पाढर में स्कूटी-सायकल का हुआ वितरण

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से विद्यार्थियों का सम्मान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के पीएमश्री शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पाढर में शनिवार को स्कूटी एवं निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं अन्य विद्यार्थियों को निःशुल्क सायकल वितरित की गई। स्कूटी और सायकल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य श्री मानकर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार योजनाएं संचालित कर रही हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही सफलता की कुंजी है, और यह हमें गुरुजनों से प्राप्त होता है।
पूर्व जनपद अध्यक्ष दीनदयाल मालवीय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पाढर मंडल अध्यक्ष नन्दन यादव, जनपद सदस्य सरस्वती इंदु बारसे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश परते, सरपंच अमित कुमरे, सरपंच मनोज भलावी, आदर्श मालवीय, राजू मालवीय, भूपेश श्रीवास्तव, सुनील राय, इंदु बारसे, प्रतीक रघुवंशी, आशीष शुक्ला, बबलू हनोते, राजकुमार बिँझाड़े, हरनारायण राठौर, चंद्रशेखर राठौर सहित बड़ी संख्या में शाला स्टाफ, पालकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




