बरेली

आरक्षण के मुद्दे पर बरेली में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन की अनुमति निरस्त होने के बाद देशभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन के आह्वान के तहत बुधवार को बरेली में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन कर 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दामोदर पार्क में एकत्र हुए, जहां आरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना दिया गया। इसके बाद दामोदर पार्क से पैदल मार्च निकालते हुए जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान सामाजिक न्याय, आरक्षण और बहुजन समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर मांगें उठाई गईं।
इस दौरान प्रदेश महासचिव विकास बाबू, बरेली मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, मंडल महासचिव आकाश सागर, जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्वेश अली अंसारी, मंडल उपाध्यक्ष शंकर वाल्मीकि, मंडल संगठन सचिव रवि सागर, सुरेंद्र, संजीव, भानुप्रताप, शाहिद, डॉ. पवन, जितेंद्र कुमार, शिवम जाटव, केपी सिंह, चंदन सागर, प्रभाकर जाटव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button