जालौन

उरई ने रचा नया इतिहास

स्मार्ट सिटी की सूची में हुआ शामिल, विजय चौधरी बोले – “यह जनता के हौसले की जीत है”

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उरई : अब उरई नगर भी स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल हो गया है। इस उपलब्धि ने नगरवासियों और प्रशासन दोनों को गर्व से भर दिया है। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि विजय चौधरी ने कहा कि उरई के लोग किसी बंजर जमीन को भी उपजाऊ बना सकते हैं और यही जज़्बा शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने में अहम साबित हुआ।

शुक्रवार सुबह पत्रकारों से बातचीत के दौरान विजय चौधरी ने कहा कि उरई नगर, सीमित संसाधनों के बावजूद, वर्षों से करोड़ों का राजस्व प्रदेश और केंद्र सरकार को देता आ रहा है। यहां के उद्यमी और व्यापारी कठिन परिस्थितियों में भी विकास की राह पर चलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा तय किए गए स्मार्ट सिटी के सभी मानकों को उरई नगर पालिका ने समयबद्ध रूप से पूरा किया, जिसका नतीजा है कि आज उरई स्मार्ट सिटी के तौर पर मान्यता प्राप्त कर सका।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि “कुछ लोग अब खुद को नायक दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि असल श्रेय नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चौधरी जी के अथक प्रयासों और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के समर्थन को जाता है।”
स्मार्ट सिटी की यह उपलब्धि न केवल उरई के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा का काम भी करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button