गोड्डा
कांग्रेस कार्यालय में एक आई सी सी प्रभारी

नेशनल प्रेस टाइम्स व्यूरो
गोड्डा : संगठन सृजन अभियान के तहत आज गोड्डा जिला कांग्रेस कार्यालय में एआईसीसी प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र खुंटिया माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग दीपिका पांडेय सिंह जी एवं पीसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक स्यामल किशोर सिंह, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की गरिमामई उपस्थिति में यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई साथियों संग जिला अध्यक्ष चयन पर विमर्श हुआ।
यह सिर्फ़ पद चयन नहीं, बल्कि कांग्रेस को जमीनी स्तर तक मज़बूत करने और युवाओं, महिलाओं व छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास है।
कांग्रेस का लोकतांत्रिक ढाँचा ही उसकी सबसे बड़ी ताक़त है—हर कार्यकर्ता की आवाज़ को सम्मान और संगठन को नई ऊर्जा देना ही अभियान का उद्देश्य है।



