बोकारो

बोकारो जिले में एक करोड़ 90 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

One crore 90 lakh people will get employment in Bokaro district

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की माने तो बीएसएल का जो 2.5 मिलियन टन के विस्तारीकरण की प्रस्तावित योजना है, अगर वह पूरी हो जाती है तो एक करोड़ 90 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। एनपीटी के पाठकों को लग रहा होगा कि हम क्या बकवास कर रहे हैं, लेकिन हम तो वहीं लिख रहे हैं जो सांसद ढुल्लू महतो ने अपने ज्ञापन में केन्द्रीय इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को लिखा है। 27 जुलाई 2025 को मंत्री को दिए अपने ज्ञापन में महतो ने लिखा है कि बोकारो स्टील प्लांट के उत्पादन को 2.5 मिलियन टन विस्तार देने की योजना भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित है। इसके विस्तार से इस क्षेत्र का न केवल विकास होगा बल्कि रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे। सांसद, धनबाद आगे लिखते हैं पढ़ें इनके ज्ञापन पत्र में पीले बिंदु वाले पंक्तियों को ) आंकड़े के अनुसार प्रत्येक टन स्टील के उत्पादन पर लगभग 76 लोगों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। ऐसे में बोकारो के लोगों को आशा है कि उनके क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। धनबाद के सांसद श्री महतो के अनुसार प्लांट का 2.5 मिलियन टन का विस्तार होना है। एक मिलियन अर्थात 10 लाख तो ढाई मिलियन मतलब 25 लाख। कहने का तात्पर्य यह है कि इस विस्तार के बाद बीएसएल का उत्पादन 25 लाख टन बढ़ जाएगा। अब आप 25 लाख में × 76 कर दीजिए। परिणाम आयेगा एक करोड़ 90 लाख। मतलब करीबन 02 करोड़ रोजगार। लोकसभा में आए एक प्रश्न के ज़बाब में स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने स्पष्ट बताया है कि इस विस्तार से बोकारो इस्पात संयत्र में 05 हजार प्रत्यक्ष ( अर्थात बीएसएल में स्थाई नौकरी ) और 10 हजार अप्रत्यक्ष ( अर्थात प्लांट के अंदर ठेका कर्मी ) नियोजन मिलेगा। यह सही है कि इसके अलावे भी रोजगार का सृजन होगा लेकिन कितना यह एन पी टी नहीं बता सकता। ऐसे में अगर हमारे सांसद ढुल्लू महतो एक करोड़ 90 लाख रोजगार का दावा कर रहे हैं तो यह निःसंदेह इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button