
बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन पर ज़ोर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी जायस : सोमवार को नैना रिसोर्ट में कांग्रेस के नवनियुक्त ज़िला कार्यकारणी एवं ब्लॉक व नगर अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद तनुज पुनिया बाराबंकी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति पूरी लगन और निष्ठा से काम करना होगा।
ज़िला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि कांग्रेस जनता की हर दुःख सुख में शामिल रहेगी। उन्होंने ग्राम पंचायत और बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन पर ज़ोर दिया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कांग्रेस पंचायत चुनाव में मजबूती से चुनाव में भाग लेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस ने सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों का मुकाबला करने का संकल्प लिया। साथ ही संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राजीव सिंह ने किया।
इस मौके पर मुईद अहमद,सह प्रभारी फरहान वारसी, शत्रुघ्न सिंह,मोहम्मद आसिफ, ओम प्रकाश द्विवेदी,अरविंद चतुर्वेदी, लाल जी निर्मल, शकील इदरीसी, एआईसीसी,पीसीसी और फ्रंटल संगठनों के ज़िला अध्यक्ष, ज़िला कमेटी के सदस्य एवं ब्लॉक व नगर अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

