मेरठ

वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के रूप में मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

 

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 75वां जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा (17–30 सितम्बर) के रूप में बड़े ही भव्य व शानदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर वृहद रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम एवं केक कटिंग सेरेमनी सहित दर्जनभर से अधिक सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा रक्तदान कर की गई। इस अवसर पर कुल 117 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे अनेक जीवन बचाने का संकल्प लिया गया।संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर वेंक्टेश्वरा के डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टूडेंट्स पूरे वर्ष गाँव-गाँव जाकर निःशुल्क उपचार, दवाइयाँ, फल एवं स्वास्थ्य किट वितरित करेंगे।’’कार्यक्रम का उद्घाटन प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, अंतरराष्ट्रीय कवियत्री मधु चतुर्वेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी एक युग प्रवर्तक एवं करिश्माई वैश्विक लीडर हैं, जिन्होंने विश्व पटल पर भारत को अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।’’कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे ने आह्वान करते हुए कहा कि ‘‘आइए हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का संकल्प लें।’’ वहीं डॉ. सुरेश मेहता ने रक्तदान को ‘‘महादान’’ बताते हुए कहा कि ‘‘आइए, प्रधानमंत्री जी के जन्मोत्सव पर इतना रक्तदान करें कि देश में किसी भी जीवन की हानि रक्त के अभाव में न हो।’’संस्थान प्रबंधन, अधिकारियों व छात्र-छात्राओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर ‘‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’’ का संदेश दिया। इसके साथ ही तुलसी एवं रुद्राक्ष के पवित्र पौधे रोपित कर उनके आजीवन संरक्षण की शपथ ली गई।इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. पीयूष कुमार पाण्डेय, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. एस.एन. साहू, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. अंजलि भारद्वाज, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. विकास कुमार, दीक्षा, डॉ. ईकराम, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. स्नेहलता गोस्वामी, एस.एस. बघेल, अरुण गोस्वामी, मेरठ परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button