हजारीबाग

झारखण्ड महिला उत्थान ने उमंग कम्युनिकेशन और लीडरशिप पर अनोखी पहल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग चुरचू प्रखंड चुरचू पंचायत भवन में शनिवार का झारखंड महिला उत्थान के तत्वाधान में चुरचू पंचायत भवन में किशोरी लीडरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण किया गया जिसमें चुरचू अंगों इंदिरा जरबा के कुल 21 किशोरी समूह की लीडरों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। संस्था सचिव नीलम बेसरा ने किशोरी लीडरों को मुख्य रूप से कम्युनिकेशन स्किल और लीडरशिप क्षमता वर्धन के लिए विस्तार से मार्गदर्शन दिए जिससे कि किशोरी लीडरों में आत्मविश्वास बढ़े और अपनी बातों को बेझिझक एक दूसरे के सामने रख सके एवं किशोरी समूह की सारी किशोरियों को साथ लेकर चलने के लिए समूह में अगुवाई कर सके। कम्युनिकेशन स्किल मौखिक एवं गैर मौखिक रूप से अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करते हुए किशोरी लीडरों को समूह में सभी किशोरियों का सम्मान करना उनकी बातों को ध्यान से सुनना सभी किशोरियों को बराबर मौका प्रदान करना और उनकी समस्याओं में उनकी मदद करना यह सारी जिम्मेदारी एक किशोरी लीडर में होनी चाहिए किशोरी लीडरों  को ग्रुप एक्टिविटी के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी भूमिका कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ावा देने के लिए एक्टिविटी कराया गया इस एक्टिविटी के माध्यम से किशोरियों ने काफी उत्साहित होकर अपनी बातों को एक दूसरे किशोरी लीडरों के बीच साझा किया और समझ बढ़ाने का प्रयास किया और  अपना विचार व्यक्त करते हुए सारी किशोरियों ने कहा कि हम अपने-अपने किशोरी समूह को मजबूत करेंगे और लगातार किशोरी बैठक में बाल विवाह जैसे अहम मुद्दा के दुष्परिणाम बाल विवाह निषेध कानून के प्रति  जागरूकता करेंगे और किशोरियों के प्रति हो रही समस्याओं का पहल करेंगे जिससे किशोरियों का भविष्य उज्जवल हो। और अपने नेतृत्व को बरकरार रखेंगे। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से फील्ड कोऑर्डिनेटर चिन्ता तिग्गा फील्ड स्टाफ कविता कुमारी बबीता देवी ऑफिस स्टाफ नरेश मांझी एवं किशोरी लीडर शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button