ललितपुर

प्रोजेक्ट नई किरण से बिखरा परिवार जुड़ा

पुलिस लाइन में हुआ भावुक पुनर्मिलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। परिवारों को जोडऩे और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट नई किरण के तहत रविवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। स्थानीय पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक बिखरे हुए परिवार का सफलतापूर्वक पुनर्मिलन कराया गया। नई किरण प्रोजेक्ट टीम द्वारा आपसी संवाद और समझाइश के बाद संबंधित परिवार में सुलह कराई गई। परिणामस्वरूप परिवार के सदस्य खुशी-खुशी साथ रहने को राजी हो गए। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों की मिठास और नई शुरुआत का संदेश दिया। वहीं, अन्य 04 मामलों में सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि निर्धारित की गई। प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य जनपद में टूटते परिवारों को जोडऩा और उनके जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाना है। इस पहल के माध्यम से कई परिवारों को एक सूत्र में बांधने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान अजय बरया, संजीव कुमार शर्मा, डा.जनक किशोरी शर्मा, सुधा कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक तथा महिला आरक्षी सिमरन का विशेष योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button