बाराबंकी

श्री खाटू श्याम मंदिर के नींवपूजन पर उमड़ा आस्था का सैलाब भजन संध्या में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति

राजयोग फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बाराबंकी: राजयोग फाउंडेशन ने मंजिठा धाम में खाटू श्याम मंदिर के नींवपूजन के अवसर पर श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया। इस महोत्सव में मशहूर भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने सुंदर सुंदर भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुप्रसिद्ध भजन गायिका ने जैसे ही अपना सुप्रसिद्ध भजन राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी प्रस्तुत किया मानो जैसे खाटू श्याम मंजिठा धाम में साक्षात प्रभू राम नींवपूजन में उत्तर आएं है जैसा लगने लगा राजयोग फाउंडेशन ने भजन संध्या और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को भी आयोजित किए। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। नींवपूजन के शुभ अवसर पर भंडारे का भी हुआ आयोजन।यह आयोजन मंजिठा धाम में खाटू श्याम मंदिर के निर्माण के लिए आधारशिला रखने का प्रतीक है। इस मौके पर राजयोग फाउंडेशन की चेयरमैन सोनिया शर्मा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप,सांसद तनुज पुनिया, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, चेयरमैन मनोज जायसवाल, शिव कुमार शर्मा व फिल्म वंधू से दिनेश साइगल,व्यापारी सुशील गुप्ता, अरुण गुप्ता,प्रदीप जयसवाल,अनोज वर्मा,वरिष्ठ पत्रकार विकास शुक्ला, विवेक जयसवाल,अजय वर्मा, निखिल यादव,मनीष सिंह अभिषेक गुप्ता, मोनू विश्वकर्मा व मंदिर के मुख्य पुजारी महाराज पं महेश शर्मा आदि श्याम भक्त व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button