सिंगरौली

ट्रॉमा सेण्टर में बना पार्किंग शेड, बारिश का एक सीजन भी नहीं झेल पाया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। जिला अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ आदि के वाहन खड़े करने के लिए कन्या कॉलेज छोर पर गर्मी में बनवाया गया पार्किंग शेड बारिश का एक सीजन भी नहीं झेल पाया। बनने के दो-तीन माह के अंदर ही उसकी शीट बारिश और तेज हवा के कारण उखड़कर गिर गई है। इसका निर्माण पुराने जिला अस्पताल भवन से निकाले गए पोल और प्लास्टिक शीट से कराया गया था। बताया जा रहा है कि इसे बनाने में लगे कारीगरों और मजदूरों की मजदूरी पर एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए गए थे। शीट उखड़ने से वाहनों की धूप और बारिश सुरक्षा नहीं हो रही है। बड़ी धनराशि खर्च करने के बाद भी पार्किंग शेड को इस तरह बनाया गया था कि बारिश संग आई तेज हवा के कारण आधा दर्जन शीट नीचे व कन्या कॉलेज की बाउंड्री में गिरी है। इसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
कैंटीन संचालक पर टेंडर की राशि पड़ी भारी
उधर, बड़े तामझाम के साथ कुछ माह पूर्व शुरू की गई कैंटीन में ताला लग गया है। इसका टेंडर 37 हजार रुपये में किया गया था। यानी संचालक को हर माह 37 हजार रुपये रोगी कल्याण समिति में जमा करना पड़ रहा था। जो बिक्री की तुलना में उसे भारी पड़ रहा था। मरीजों व उनके परिजनों की सहूलियत के लिए खोली गई कैंटीन में खाद्य वस्तुओं की बिक्री उतनी नहीं हो रही थी, जितनी की अपेक्षा की गई थी। इसे देखते हुए संचालक ने इसके संचालन से मना कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button