ललितपुर

 उ.प्रा.वि. अड़वाहा कम्पोजिट की प्रधानमंत्री बनी मोहिनी

लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझाने के लिए हुआ निर्वाचन

शिक्षकों ने बच्चों को मिष्ठान खिलाते हुये तिलक लगाकर किया उत्साहवद्र्धन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। बच्चों में लोकतंत्र की महत्वत्ता को समझाने और लोकतंत्र की गरिमा को बताने के लिए बच्चों के बीच चुनावी प्रक्रिया को अपनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अड़वाहा कम्पोजिट में बच्चों की संसद का गठन गोपनीय मतदान निर्वाचन प्रक्रिया के द्वारा किया गया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। इसके पूर्व जिन बच्चों ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश की, उन बच्चों ने भाषण द्वारा अपना-अपना प्रचार-प्रसार किया। तदोपरान्त गोपनीय मतदान प्रक्रिया के द्वारा सभी बच्चों ने प्रधानमंत्री पद के लिए मतदान किया गया। मतदान के फलस्वरूप कक्षा 8 की छात्रा मोहिनी ने सर्वाधिक मत प्राप्त किये। मोहिनी को विद्यालय की प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचित किया गया। अनुराग को उप प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त मंत्रीमण्डल में शिक्षा मंत्री पद के लिए रूचि, सांस्कृतिक मंत्री पद के लिए राधिका, खेल मंत्री पद के लिए सुन्दरी, पुस्तकालय मंत्री के लिए निकिता, विज्ञान मंत्री के लिए बॉबी एवं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री के लिए साहिल और मथुरा को निर्वाचित किया गया। सभी नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को, विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती अन्नपूर्णा गोस्वामी ने मुंह मीठा कराते हुये तिलक लगाकर उत्साहवद्र्धन किया। इस चुनाव प्रक्रिया में सभी अध्यापकों के मार्गदर्शन व उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button