बोकारो

बोकारो जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष जयलाल महतो की माता का निधन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सह गुंजरडीह पंचायत के मुखिया जयलाल महतो की माता 72 वर्षीय रूक्मिणी देवी कल रात करीब आठ बजे निधन हो गया। सूचनानुसार शाम को वह गाय का दूध दुहने के क्रम में गिर गई। उन्हें तत्काल रीजनल अस्पताल ढोरी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चेक करने के पश्चात मृत घोषित कर दिया। आज़ सुबह 11 बजे अन्तिम संस्कार हेतु शव लेकर परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन की सूचना पाकर नावाडीह प्रखंड के पूर्व प्रमुख मोहन महतो चन्द्रपुरा प्रखंड के पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो आजसू पार्टी के महेंद्र चौधरी अर्जून महतो सोनू चौधरी पिंटू कुमार महतो टिंकू कुमार महतो झामुमो के वरिष्ठ नेता यदु महतो केन्द्रीय समिति के सदस्य अखिलेश महतो राजू नावाडीह प्रखंड झामुमो के अध्यक्ष सोनाराम हेम्ब्रम सचिव जूगनू महतो वीरेंद्र कुमार महतो नावाडीह प्रखंड बीस सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य गणेश महतो पारो झामुमो नेता जयलाल महतो बाराडीह पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार वर्मा बिरनी पंचायत के मुखिया देवेन्द्र कुमार महतो चपरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्यामलाल महतो गुंजरडीह पंचायत के पूर्व मुखिया रीना देवी चपरी पंचायत के पूर्व मुखिया गौरीशंकर महतो विधायक प्रतिनिधि टिंकू कुमार शर्मा नावाडीह प्रखंड जेएलकेएम के कोषाध्यक्ष सुंदर महतो गुंजरडीह पंचायत अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो नावाडीह प्रखंड डीलर संघ के बद्री महतो साधू महतो वार्ड सदस्य गोबिंद कोडा बिनोद कुमार महतो महेश्वर महतो आदि जनप्रतिनिधि ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में उनके आवास गुंजरडीह पहूंच कर मुखिया जयलाल महतो और उनके परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त किया। रूक्मिणी देवी अपने पीछे तीन बेटे पुतोह सहित नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गयी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button