अमरोहा

सिपाहियों की ट्रेनिंग का हाल जानने मुरादाबाद-अमरोहा पहुंचे ADG बरेली

मुरादाबाद पुलिस लाइन में प्रशिक्षुओं से संवाद; कहा-आपके कंधों पर होगा समाज की सुरक्षा का उत्तरदायित्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी रमित शर्मा जिलों की पुलिस लाइन में चल रही सिपाहीयो की ट्रेनिंग का जाएजा लेने के लिए मुरादाबाद और अमरोहा पहुंचे एडीजी ने दोनों जिलों में पुलिस लाइनों का भ्रमण करके प्रशिक्षुओ से संवाद किया उन्होंने सबसे पहले पुलिस सेवा में आए युवाओं को बधाई दी और फिर उन्हें उनकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाया
मुरादाबाद में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में एडीजी ने जेटीसी प्रशिक्षुओ से उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लीं इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर वाहन उपलब्ध सुविधाओं और कार्य योजना के क्रियानव्यन के बारे में फीडबैक लिया
एडीजी ने अंडर ट्रेनी सिपाहियों से कहा पुलिस परिवार का हिस्सा बनने पर आपको बधाई आने वाले वक्त में समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी आपके कंधों पर होगी इसलिए पूरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण हासिल करें और पुलिस सेवा के महत्व व मूल्यों को अपने भीतर अभी से समाहित कर ले
एडीजी ने कहा मुझे विश्वास है कि आप देश के युवा प्रहरी हैं और आप पूरे कर्तव्य बोध और अनुशासन के साथ समाज की सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
इस दौरान डीआईजी मुनिराज व मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल और दूसरे पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button