मथुरा
सीवर की सफाई कर रहे दो लोगों की मौत, परिवार का आरोप- ठेकेदार की वजह से गई जान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन स्थित केशव धाम के निकट स्थित बुर्जा चौराहे पर सीवर का कार्य कर रहे दो लोग सीवर सफाई करते हुए बेहोश हो गए। जिनको अचेतावस्था में जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार छोटेलाल पुत्र रोशन लाल, नरेंद्र पुत्र रामपाल सीवर की सफाई करने के लिए चेंबर में उतरे थे। अचानक दोनों लोग सीवर में बन रही गैस के कारण बेहोश हो गए। वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने उनको चेंबर से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से हॉस्पिटल ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर दोनों मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजानों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से दोनों की जान गई है। वहीं पुलिस ठेकेदार की तलाश में जुटी है।



