बरेली

सुरला गांव में सुंदरकांड और भजन संध्या का हुआ आयोजन                                         

दीपक राना के भजनों पर झूमे भक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / भोजीपुरा । भोजीपुरा क्षेत्र के सुरला गांव में स्थित गोलू महाराज जी के मंदिर में मंगलवार 24 नवंबर को सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दीपक राना ने भजन गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर भक्तगण झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया।
इस अवसर पर कुर्माचल नगर से आए भक्तों में दिवानी चंद, मोहनी नेगी, अंजू बिष्ट, प्रभा जोशी, बबिता नेगी, प्रीति राना, कुनाल दियोलिया, कमलेश बिष्ट, उमा बिष्ट, जगदीश सिंह मेहरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।अंत में चंद्रा दियोलिया और देवेंद्र सिंह दियोलिया ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वेश का विशेष योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button