खैरथल

जिला बचाओं संघर्ष समिति का आंदोलन 64 वें दिन भी रहा जारी

रविवार को विशाल मशाल जुलूस का आव्हान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल। जिले के नाम और मुख्यालय बचाने की मांग को लेकर जिला बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों का धरना 64 वें दिन भी जारी रहा  धरने पर बैठे लोगो ने बताया खैरथल की पहचान,सम्मान और नाम के लिए संघर्ष जारी रहेगा जिले के नाम और मुख्यालय अन्यत्र ले जाने की कुछ भाजपाई नेताओ की साजिश को किसी भी कीमत पर पूरा नही होने दिया जाएगा
धरने पर गिरीश डाटा, शिवचरण गुप्ता, विक्की चौधरी, पंकज रोघा, वीर सिंह ढ़िल्लन,नारायण छागाणी,महेंद्र जांगिड़, सुल्तान सिंह,  तैय्यब खान, निक्की प्रजापत, महेश नाटानी,गिरीश लोढ़ा, कृष्ण इंजीनियर, सर्वेश गुप्ता, संजय महावर, , दीपक चौधरी, योगेश गूर्जर, महेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे
संघर्ष समिति ने किया रविवार को मशाल जुलूस का आव्हान 
खैरथल-तिजारा जिला बचाओं संघर्ष समिति ने
दिनांक 12 अक्टूबर 2025, वार रविवार, शाम 6:00 बजे,शहीद भगत सिंह चौक (बिजलीघर के पास, किशनगढ़ रोड, खैरथल)से श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (पुरानी अनाज मंडी) तकक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया है
समिति के पदाधिकारी विक्की चौधरी ने बताया
खैरथल के विकास, नाम और पहचान बचाने तथा जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति की माँगों के समर्थन में मशाल जुलूस आयोजित किया जा रहा है। समिति ने सर्व समाज, युवा, मातृशक्ति और आम नागरिकसे बड़ी संख्या मे मशाल जुलूस मे शामिल होकर जुलुस को सफल एव ऐतिहासिक बनाने की अपील की है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button