रांची

कांग्रेस की संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में झारखंड प्रभारी के. राजू ने की शिरकत, तनवीर आलम ने की शिष्टाचार मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। राजधानी रांची में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया। अपने सम्बोधन में के. राजू ने पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है, और प्रत्येक कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह- पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के उभरता हुआ चेहरा तनवीर आलम ने झारखंड प्रभारी के. राजू से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रदेश में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चाएं की। कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को नए सिरे से सुदृढ़ करना और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं संगठनात्मक मूल्यों से अवगत कराना था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button