धनबाद

बाघमारा सीओ के आश्वासन पर महुदा कॉलेज के बर्खास्त शिक्षक व द्वारपाल ने तोड़ा अनशन, जारी रहेगा धरना, मांगे पूरी नहीं होने पर प्रशासन की होगी जिम्मेदारी, समझौता पत्र पर सीओ, जिप उपाध्यक्ष, मुखिया एवं अन्य ने किया हस्ताक्षर

On the assurance of Baghmara CO, the dismissed teacher and gatekeeper of Mahuda College broke their hunger strike; the protest will continue; if the demands are not met, the administration will be responsible; the CO, Zilla Parishad Vice President, Mukhiya and others signed the agreement letter.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। महुदा इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के समक्ष पिछले तीन दिनों से चल रहे धरना व अनशन के चौथे दिन अनशनकारी शिक्षक सुरेश कुमार रजक व द्वारपाल गौतम कुमार महतो का अनशन तुड़वाने व मामला का निष्पादन करने को लेकर मौके पर पहुंचे बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत बाघमारा सीओ एवं जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने दोनों अनशनकारियों को जूस पिलाकर उसका अनशन खत्म कराया। हालांकि अनशनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल भूख हड़ताल खत्म हुआ है। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक धरना जारी रहेगा। उपरोक्त तथ्यों को लेकर एक समझौता पत्र भी तैयार किया गया जिस पर अंचलाधिकारी बाघमारा गिरजानंद किस्कु, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, महुदा पंचायत के मुखिया बदरुद्दीन अंसारी, पादुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेश पटवारी, सिंगड़ा पंचायत के मुखिया सूर्यकांत महतो, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव सिंह सहित कई अन्य ने हस्ताक्षर किए। समझौता पत्र के अनुसार आंदोलन कारियों को अस्वस्थ किया गया कि बर्खास्त कर्मियों की त्वरित बहाली नियुक्ति एवं बर्खास्त करने के आदेश को रद्द किया जाएगा। वरीयता क्रम में वरीय प्राध्यापक को प्रभारी प्राचार्य बनाया जाएगा। 13 दिसंबर 2025 को होने वाले शासी निकाय की बैठक में महुदा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी सम्मिलित होंगे शासी निकाय को गलत तरीका से गठित किया गया है जिसे भंग कर नए सिरे से पुनर्गठन करने की अनुशंसा की जाएगी। उपरोक्त सभी मांगों को पूरा नहीं करने पर सभी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

आंदोलनकारियों के 9 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा- गिरजानन्द किस्कु

मामले को लेकर बाघमारा सहयोग गिरजानंद किस्कु ने कहा कि एसडीओ के आदेश पर एसडीओ के प्रतिनिधि के तौर पर धरना स्थल पर आया हूं। जानकारी मिला है कि एक शिक्षक एवं एक द्वारपाल 3 दिनों से धरना व अनशन में हैं। इन लोगों के द्वारा कॉलेज के सचिव पर भ्रष्टाचार करने व अनियमितता बरतने के आरोप लगाये जा रहे हैं। कुल 9 सूत्री मांगों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। जल्द ही आम बैठक एवं शासी निकाय की बैठक कर मामला का निष्पादन किया जाएगा।

भ्रष्टाचार के कारण पिछले कई सालों से महुदा कॉलेज विवादों में रहा है, यह कलंक सब मिलकर दूर करेंगे – शारदा सिंह(जिप अध्यक्ष )

मौके पर पहुंची जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि महुदा कॉलेज पिछले कई सालों से विवादों में रहा है। यहां पर भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की जानकारी बार-बार सामने आ रही है। यह पूरे महुदा के लिए एक कलंक के समान है। अब सब मिलकर बैठक करके एवं आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई करके इसका स्थायी समाधान निकालेंगे एवं बदनामी के इस कलंक को दूर करेंगे। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही होने दिया जायेगा। कॉलेज को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। मौके पर अंचल अधिकारी बाघमारा, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, महुदा पंचायत के मुखिया बदरुद्दीन अंसारी, शिक्षक प्रतिनिधि आदित्य कुमार रवानी, उगा कुमारी, आजसू नेता प्रदीप महतो, पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेष पटवारी, सिंगड़ा पंचायत के मुखिया सुर्यकांत महतो, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव सिंह, आजसू सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, गोकुल रजवार, समद अंसारी, भरत महतो आदि कई लोग उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button