बाराबंकी

बाराबंकी जनपद के नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर मनाया गया देव दीपावली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की शाम देव दीपावली की छटा पूरे जिले में बिखरी रही। कहीं सरोवरों के घाटों पर दीपों की लौ टिमटिमाई तो कहीं मंदिरों में जयकारों और आरती की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कोई थाली में दीप लेकर अभरण सरोवर के घाट तक पहुंचा तो कोई पूरे परिवार संग दीप जलाने में मग्न नजर आया। शाम ढलते ही मृदंग, मंजीरा और शंख की ध्वनि पर आस्था और प्रकाश का अद्भुत संगम देखने को मिला।
शहर के नागेश्वरनाथ तालाब पर श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर और आतिशबाजी कर देव दीपावली का पर्व मनाया। नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में 7100 दीपों की जगमगाहट ने लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालु दीए जलाते, तेल डालते और फूलों से स्वास्तिक बनाते दिखे। रोशनी से नहाए तालाब पर लोगों ने खूब फोटो और सेल्फी लीं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप और व्यापारी नेता राजीव गुप्ता बब्बी ने देव आरती की। इसके बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना और मयूर नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button