शामली
पड़ोसी पर गाली गलौज करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : थाना पहुंचे दंपति ने पड़ोसी व्यक्ति पर शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट और पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपति ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला सीमा का आरोप है कि उसका पड़ोसी आए दिन शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज करता है और घर पर पत्थरबाजी करता है। महिला ने बताया कि इस संबंध में वह कई बार डायल 112 पर भी शिकायत कर चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी द्वारा बार बार परेशान किए जाने पर महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

