केन्द्र ने सुनी गुहार, होगा बीएसएल का विस्तार, कुमार अमित ने कहा धन्यवाद मोदी सरकार
विस्तारीकरण अभियान की सफलता पर कुमार अमित का किया गया अभिनंदन

अभियान के तहत 50 हजार लोगों ने लिखा था प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड
बोकारो एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए भी चलेगा पोस्टकार्ड अभियान- कुमार अमित
अभियान में सहयोगी संगठनों का भी कुमार अमित ने जताया आभार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में विस्तारीकरण का मार्ग प्रशस्त होने पर इसके लिए पिछले कई माह से बोकारो वेलफेयर सिविल सोसायटी के तत्वावधान में अभियान चला रहे कुमार अमित ने खुशी ज़ाहिर करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सिविल सोसाइटी के द्वारा सेक्टर 2 अम्बे गार्डन में नागरिक अभिनंदन एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक वर्गों से आए लोगों ने इस अभियान के संयोजक कुमार अमित को इस कार्य के लिए अभिनंदन किया। कुमार अमित ने भी इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी प्रमुख लोगों को अंगवस्त्र देकर आभार जताया। अवसर पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कुमार अमित ने बताया कि पिछले सात माह से जारी इस अभियान के तहत समाज के हर वर्ग के लगभग पचास हज़ार लोगों ने बीएसएल विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा। इसके अलावे अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, झारखण्ड के राज्यपाल, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्रियों, अनेक सांसदों सहित सरकार के अनेक अधिकारियों से मिल कर स्थगित विस्तारीकरण को प्रारंभ करने हेतु आवश्यक पहल करने की मांग की गई। नेता प्रतिपक्ष सह तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी सहित अनेक सांसदों ने प्रधानमंत्री को इस संबंध में पोस्टकार्ड लिख कर इस अभियान को समर्थन भी दिया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा एवं सांसद ढुल्लू महतो ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री से अनेकों बार मिलकर कर इस विषय को मजबूती से रखा। परिणामस्वरूप इस विस्तारीकरण से स्थगन हटा और मार्ग प्रशस्त हुआ। इसके लिए कुमार अमित ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल श्री संतोष गंगवार, केन्द्रीय इस्पात मंत्री द्वय श्री एच डी कुमारस्वामी, श्री भूपति राजुश्रीनिवास वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री द्वय श्री अर्जुन मुण्डा, रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहु, धनबाद सांसद श्री ढूल्लू महतो, राज्यसभा सांसद द्वय श्री दीपक प्रकाश, श्री प्रदीप वर्मा, चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह, केंद्रीय इस्पात सचिव श्री संदीप पौण्ड्रिक, पूर्व साँसद श्री पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अमर कुमार बाउरी, राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पूर्व निदेशक प्रभारी श्री बी.के तिवारी, पूर्व अधिशासी निदेशक श्री राजन प्रसाद, भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी, बीएसएल के पूर्व अधिशासी निदेशक श्री चितरंजन महापात्रा, वर्तमान प्रबंधन सहित सभी बोकारो वासियों एवं मिडिया का आभार जताया। इसके साथ हीं कुमार अमित ने बोकारो वेलफेयर सिविल सोसाइटी के तत्वावधान में समाज के सहयोग से बोकारो एयरपोर्ट और प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए भी पोस्टकार्ड अभियान चलाने का ऐलान किया। उन्होंने बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। ऑफ़िसर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ए.के सिंह नें विस्तारीकरण कार्य में समाज से सकारात्मक सहयोग की अपील की। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी श्री जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि विस्तारीकरण के फलस्वरूप हज़ारों करोड़ के निवेश से बोकारो का तीव्र गति से विकास होगा। चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ के श्री नरेंद्र सिंह ने कहा की विस्तारीकरण से बोकारो में कई आर्थिक विकास की संभावनाएं विकसित होंगी। विस्थापित परिवार से सबसे पहले बीएसएल अधिकारी बनने वाले सेवानिवृत्त उपमहाप्रबंधक श्री प्रद्युम्न साव ने कहा कि हज़ारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी सृजित होगा। बीएमएस नेता श्री रंजय कुमार ने कहा कि विस्तारीकरण से प्लांट में मजदूरों की छँटनी पर लगाम लगेगा। विस्थापित नेता श्री अब्दुल रब और शिवप्रसाद शिबू ने विस्तारीकरण से विस्थापित बेरोज़गारों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का संचालन श्री अतुल कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में बैंक कर्मचारी संघ के नेता श्री एस एन दास, विस्थापित नेता शंकरलाल गोप, उद्यम संकल्प के राजेश कुमार, बीएमएस के महामंत्री श्री विनोद कुमार, श्री एस के वर्मा, बीएकेएस के दिलीप कुमार, भानू पाठक, युवा नेता श्री विनोद कुमार, छात्र नेता विवेक पाठक, महिला नेत्री श्रीमती ममता गोस्वामी, उद्यमी श्री जय भुवन सफ़ाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश राम, कृष्णा कालिन्दी, पूर्व सैनिक परिषद के रवि रंजन दुबे, राकेश मिश्रा, श्री संजीव कुमार, होमगार्ड एसोसिएशन के जिला श्री अध्यक्ष श्री अमरेंद्र द्विवेदी, आदिवासी सरना समिति के श्री कृष्णा हेम्ब्रम, श्री शशिभूषण विश्वकर्मा, धनंजय चौबे, प्रिंसु सिंह, श्री अरविंद राय, करण गोराई, जन्मजय गोस्वामी, चंद्रप्रकाश, लालबाबू, कुमार राहुल, संतोष पंडित, नितेश चौधरी, कुणाल शर्मा, शशि भूषण, अशोक कुमार आदि के अलावे सैंकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




