झांसी
लायंस क्लब झांसी सेंटेनियल द्वारा बूढ़ा में वृक्षारोपण 51 पौधे रोपित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी l लायंस क्लब झांसी सेंटेनियल द्वारा अध्यक्ष लायन मनोज गुप्ता की अध्यक्षता, शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी जी के मुख्य आतिथ्य में बूढ़ा स्थित श्री हरिलक्ष्मी कृषि फार्म में आजाद हिंद फौज के लेफ्टीनेंट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व हरीश चंद्र व श्रीमती लक्ष्मी वर्मा की स्मृति में 51 पौधे रोपित किया।
कार्यक्रम के बारे में बताते हुए पूर्व मंडल कैबिनेट सचिव लायन संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के *एक पेड़ मां के नाम* के आह्वान पर। क्लब द्वारा वृहद वृक्षारोपण प्रथम चरण में किया गया। क्लब द्वारा 7 से 8 चरणों में कुल 3000 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने पौधों की आवश्यकता पर्यावरण पर लाभ आदि पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉ बाबूलाल तिवारी ने विभिन्न पेड़ों की विशेषताओं पर उपस्थितजनों को बताया, व पेड़ो को अपना मित्र, व सदैव साथ चलने वाला सखा बताया।
कार्यक्रम में पौधारोपण समिति के संयोजक लायन गोल्डी श्रीवास्तव, सह संयोजक लायन एस सी सोनी व लायन सुमित खरे, पूर्व मंडल कैबिनेट सचिव लायन संजय सिंह, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष लायन हरविंदर सिंह चिब, विशेष सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव , एम जे एफ लायन अभिषेक चतुर्वेदी, लायन डॉ जी इस अर्गल, अमित अग्रवाल, क्लब सचिव असित गुप्ता, कोषाध्यक्ष रितेश साहू, प्रवीण बंसल, मुकेश साहू, नितेश झा, लायन अनुज निगम, रितेश झा, सरिता गुप्ता, डॉ ऊषा अर्गल,डाली श्रीवास्तव व अन्य लायन परिवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन असित गुप्ता व आभार रितेश साहू ने किया।

