धनबाद

नगर निगम आयुक्त के ड्राइवर ने अमृत पार्क को समझा निजी बगीचा, कर्मचारियों से उलझा, पत्रकारों को दी धमकी

The driver of the municipal corporation commissioner mistook Amrit Park for a private garden, got into an argument with the employees and threatened journalists

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। नगर निगम की लापरवाही और कुछ अधिकारियों के मातहत कर्मचारियों की गुंडागर्दी का ताजा मामला मंगलवार को सामने आया जब कतरास स्थित लीलोरी स्थान अमृत पार्क में एक व्यक्ति तेज रफ्तार स्कूटी लेकर जबरन अंदर घुस गया। उसके साथ एक महिला साथी भी थी, जब पार्क में मौजूद निगम कर्मियों ने उसे रोका तो उसने खुद को धनबाद नगर निगम के आयुक्त का ड्राइवर बताया और बेहिचक बोला, साहब इस पूरे पार्क के मालिक हैं। पूछताछ पर उसने अपना नाम टिंकू रवानी बताया और कहा, मैं साहब का ड्राइवर हूं, उनका आदेश मानता हूं। यहां रोज सैकड़ों पत्रकार मेरे साहब को प्रणाम करते हैं। इतना ही नहीं, उसने स्कूटी को पार्क के अंदर स्थित कार्यालय में चार्जिंग में भी लगा दिया। जब पत्रकारों ने सवाल किया तो टिंकू रवानी उलझ गया और निगम कर्मियों को गाली देते हुए कहा, उसकी औकात नहीं जो मुझे रोक दे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और निगम कर्मचारियों में नाराजगी है। सवाल उठता है कि क्या अब सार्वजनिक स्थलों पर अधिकारियों के ड्राइवरों का भी कब्जा हो जायेगा? और क्या ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी? यह चिंतानीय बात है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button